Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस के साथ पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान एसपी प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया है। प्रत्येक शिकायत पर तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख हो।