विधायक ने महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

JAUNPUR NEWS: विधायक रमेश सिंह ने गुरुवार को आगामी 4 एवं 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘शाहगंज महोत्सव’ की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने महोत्सव के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा सभी आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, कोतवाल केके सिंह सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विधायक ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए प्रयास जारी है। विधायक ने बताया कि महोत्सव में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जसवीर सिंह एवं कैबिनेट मंत्री आसिम अरुण को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं उनके स्तर से कार्यक्रम की तैयारी की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। सरकार गरीबों, पिछड़े और दलितों सहित संपूर्ण समाज के तबके के लोगों के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस महोत्सव के माध्यम से सरकार की जन्म कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच एवं उनके प्रति जागरूकता सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *