Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मिर्जापुर के सभागार में शिक्षक एमएलसी चुनाव–2026 मीरजापुर जिले की समीक्षा बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नरायण सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा संयोजक, बूथ संयोजक एवं सह संयोजक जिले के प्रत्येक विद्यालय में जाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को मतदाता बनायें इसके लिए आप सभी का अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त करता हूँ। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ट अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी मतदाता सूची 02 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित होने वाली है । प्रत्येक विधानसभा संयोजक, बूथ संयोजक एवं सह संयोजक यह चेक कर लेंगे कि उनके द्वारा जमा किये गये फॉर्म के नाम की सूची प्रकाशन में है की/नहीं। जिनका नाम मतदाता सूची में फॉर्म भरने के बावजूद भी न हो उन लोगों का दावा आपत्ति समय से दर्ज करा दें। आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के लिए एक – एक प्रमुख नियुक्त करके सूची कार्यालय पर भेजवा दें । बैठक का संचालन एवं संयोजक जिलामंत्री भाजपा हेमंत त्रिपाठी जी रहे। बैठक में प्रमुख रूप से जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ नरेन्द्र श्रीवास्तव, जिला सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ0 सूर्य प्रताप सिंह, विधानसभा संयोजक अखिलेश सिंह, नागेश्वर तिवारी, राजेश कुमार, संजय सिंह, चन्द्रकान्त सिंह, शिव प्रसाद दूबे, अभिषेक जायसवाल, मनोज सिंह, समरेन्द्र सिंह, अजय दूबे, राघवेन्द्र सिंह, अविनाश यादव, रतन कुमार सिंह, प्रेमचन्द पटेल के साथ अन्य लोग उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दी।