Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) विगत दिनो प्रदेश की राजधानी लखनऊ के “द सेन्ट्रम होटेल” में आयोजित इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) फेलिसिटेशन सेरेमनी ‘अभ्युदय’ में सीपीएमजी उत्तर प्रदेश, सीजीएम आईपीपीबी, पीएमजी प्रयागराज, पीएमजी गोरखपुर, पीएमजी लखनऊ तथा पीएमजी कानपुर की उपस्थिति में शाखा डाकपाल पडरी संजय सिंह को आईपीपीबी प्रीमियम अकाउंट विशेष संवर्ग में पुरस्कार प्रदान किया गया। शाखा डाकपाल संजय सिंह की इस विशेष उपलब्धि के लिए सभी जीडीएस परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी है। बता दे कि अभ्युदय का आयोजन उत्तर प्रदेश सर्कल मे इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के दो करोड से अधिक संतुष्ट ग्राहक होने के उपलक्ष्य मे किया गया और इस उपलब्धि मे विशेष योगदान के लिए लोगो को सम्मानित किया गया, जिसमे जनपद से पडरी शाखा डाकपाल संजय सिंह को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अधीक्षक डाकघर मीरजापुर अशोक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण ने शाखा डाकपाल संजय सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर मिले इस सम्मान को जनपद के लिए डाक विभाग का सम्मान बताया है। डाक अधीक्षक ने बताया कि शाखा डाकघर पडरी मे माह मे दो शनिवार को आधार कार्ड बनेगा। इसके लिए मुख्य डाकघर से कार्मिक पडरी शाखा डाकघर पर भेजे जाएंगे। इस विशेष उपलब्धि पर वरिष्ठ समाजसेवी अनिंद्य सिंह गहरवार, पूर्व प्रमुख चंद्रेश सिंह, प्रधान संघ के जिला कोषाध्यक्ष रामदेव सरोज, पहाडी ब्लाक अध्यक्ष व्यास जी बिन्द, भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, ब्लाक प्रमुख इन्द्र बहादुर पाण्डेय, शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय के संस्थापक संतोस सिंह, ज्ञानानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जाह्नवी तिवारी, सर्वोदय इंटर कालेज के प्रबंधक उमादत्त मिश्र, प्रोफेसर धनंजय सिंह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मृत्युंजय सिंह उर्फ डब्बू सिंह, मंगला मोदनवाल, डा चंद्र प्रकाश दूबे, कवि विजय शंकर तिवारी, कवि कृष्ण कुमार अग्रहरि उर्फ पिन्टू, कवि सर्वेष अग्रहरि, पत्रकार विजय प्रताप सिंह, पत्रकार मिथिलेश अग्रहरि, एडवोकेट विजय शंकर अग्रहरि, एडवोकेट इन्द्रमणि सिंह आदि ने बधाई दी है।