आकांक्षी जिला सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल

डीएम के निर्देश के बावजूद भगवान भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवाएं

SONBHADRA NEWS: आकांक्षी जिला जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल रहते हुए बेपटरी है। जहां स्वास्थ्य विभाग मुखिया के अभाव में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहारे  संचालित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत नौडीहा के राजस्व गांव नाको में पचास वर्ष पूर्व बना ए.एन.एम सेंटर अपने विकास की राह का इंतजार कर रहा है। गुप्त काशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार के इस विकास की बयार में उक्त ए.एन.एम सेंटर पर ना ही बिजली के खंभे पहुंच पाए और ना ही सुरक्षा के दृष्टि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो पाया है। जिसके कारण यहां तैनात कर्मचारी न रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या को कुछ माह पहले जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के संज्ञान में लाया गया तो उनके द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए थे, किंतु कुछ माह बीत जाने के बाद कार्यवाही ज्यों के त्यों ठंडे बस्ते में चली गई। श्री चतुर्वेदी ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *