Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) चुनाव आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। एसआईआर के महत्व को बताते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अरशद अली ने लोगों से समय रहते ही फॉर्म भरने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट देना हमारा अधिकार है, लेकिन यह तभी संभव है जब आपका नाम सही तरीके से वोटर लिस्ट में दर्ज हो। एसआईआर फॉर्म इसे सुनिश्चित करने का जरूरी कदम है। इसे हल्के में न लें। आज से 6 दिन बचा हुआ है। इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। आखिरी दिन का इंतजार मत कीजिए फॉर्म भर गया हो तो बीएलओ को दीजिए वरना सरकार की फाइलों में से आपका नाम गुम हो सकता है। ऐसे लोग बाद में नोटिस के बाद दफ्तरों के चक्कर लगाते नजर आएंगे। आज का आसान काम कल बड़ी परेशानी बन सकता है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज हम अपने बुजुर्गों के 2002–03 के पुराने दस्तावेज़ ढूंढ रहे हैं। कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी यही दिक्कत न हो, इसके लिए अभी सावधानी बरतना जरूरी है। 2025 के एसआईआर में नाम दर्ज है या नहीं, यह आगे चलकर बड़ा मुद्दा बन सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इसे केवल एक औपचारिकता न समझें। हर व्यक्ति अपने गाँव, मोहल्ले और रिश्तेदारी में यह सुनिश्चित करे कि किसी का एसआईआर फॉर्म छूट न जाए। “जागरूक बनें, जागरूकता फैलाएँ और एक-दूसरे की मदद करें। आज की सतर्कता आने वाली पीढ़ियों की बड़ी परेशानियों को दूर कर सकती है।