धर्म-कर्म एवं परोपकारी स्वभाव की रही पुष्पलता सिंह – सुनीता सिंह नागौर

समाजसेविका के पुण्य तिथि पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप व वितरित हुआ फल
PRATAPGARH NEWS: समाजसेविका पुष्पलता सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र के महुली स्थित वृद्धा आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका की पुत्रवधू अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रतापगढ़ सुनीता सिंह नागौर ने अपनी सास के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनीता सिंह नागौर ने कहा कि समाजसेविका मेरी सास पुष्पलता सिंह सदैव धर्म कर्म एवं परोपकारी स्वभाव की रही। उनकी वाणी मधुर रही,उन्होंने हम सबका सदैव मार्गदर्शन करतीं रही और सत्य और धर्म पर चलकर कार्य करने के प्रेरणा देती रही इतना ही नहीं वह समाज के जरूरतमंदो की सहायता के लिए सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करती थी।इस मौके पर उन्होंने चिकित्सक टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस तरह मेडिकल कैंप लगाकर यहां के लोगो को सुविधा दिया है इसके लिए चिकित्सक अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी वर्मा,दंत चिकित्सक डॉ सुधाकर सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला, अभिषेक सोनी,डॉ. ज्ञानेंद्र मौर्य, डॉ आदर्श, फार्मासिस्ट उपेंद्र प्रताप सिंह व उनके अन्य सहयोगीगण साधुवाद के पात्र हैं। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक टीम ने वृद्धा आश्रम में रह रहे लगभग अस्सी निराश्रित बुजुर्गों का जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया।अंत समाजसेविका पुष्प लता सिंह की पुत्रवधू अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनीता सिंह नागौर ने सभी बुजुर्गों को फल ,बिस्किट वितरण कर सभी से आर्शीवाद प्राप्त किया। तदुपरांत समाज में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर प्रमुख रूप में कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने में विशेष लोक अभियोजक ई.सी.ऐक्ट अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता,अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम सरोज, अधिवक्ता आशीष गुप्ता, अधिवक्ता वरुण जायसवाल, प्रशांत, आशुतोष,मुकेश मौर्य,आश्रम के प्रबंधक अम्बिका प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *