मार्ग से अतिक्रमण हटवाने को लेकर दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: मार्ग में अतिक्रमण के आरोप को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। लालगंज कोतवाली के बभनपुर अवदर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी पुत्र श्रीकांत तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा गांव में आने जाने के खडण्जा मार्ग पर अतिक्रमण कर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया है। पीड़ित का यह भी कहना है कि आगामी उन्तीस नवंबर को बेटी की बारात आनी है। मार्ग से अतिक्रमण हटाने की बात करने पर आरोपी मारपीट पर आमदा हो जाता हो जाता है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *