विधानसभा स्तर पर माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 5 दिसंबर को

सब-जूनियर से सीनियर तक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
FATEHPUR NEWS : उप जिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर के निर्देश के अनुसार विधानसभा स्तर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में माननीय विधायक खेल स्पर्धा आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन, फुटबॉल, भारोत्तोलन जैसी विभिन्न खेल विधाओं में मुकाबला कराया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी कम से कम 5 खेलों में भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता 05 दिसंबर को बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान, थरियांव, फतेहपुर में आयोजित होगी। इसमें विधानसभा- 240 सदर के इच्छुक विद्यालय और ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ी, युवा और महिला मंगल दल के सदस्य भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यक है कि वे युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराएँ। इसके साथ ही खिलाड़ियों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी और फोटो क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविधिक अधिकारी, वि०ख० हंसवा को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *