Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उन्नाव में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशानुसार वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, उन्नाव हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के बिहार हाइवे कट पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन पुलिस थाना बिहार से उप निरीक्षक केके सिंह के नेतृत्व में आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर केके सिंह ने सड़क पर ध्यान केंद्रित करने का महत्व बताते हुए कहा की सड़कों पर दुर्घटना से जिनकी मौत होती हैं वो यातायात नियमों को अनदेखा करके प्रतिदिन वाहन चलाते हैं। आज नहीं बात माने तो शायद कल अपने ही परिवार के लिए मुसीबत का कारण बन सकते हैं। साथ ही उन्हें ज़िम्मेदार सड़क उपयोग कर्ताओं के रूप में अपनी सामाजिक और नैतिक ज़िम्मेदारियों को समझने और निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार से सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान अपनी टीम के साथ मिलकर सैकड़ों वाहनो एवं उनके हेलमेट की पीछे रेडियम स्टिकर लगाने का काम किए जिससे रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओं की रोक थाम हो सकें,और साथ ही आमजन से निवेदन किए कि यातायात नियमों का पालन करने और एक सुरक्षित एवं अनुशासित सड़क वातावरण बनाने में योगदान दें। उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ सिर्फ लापरवाही नहीं, समाज की संवेदनहीनता का दर्पण होता है। इस मौके पर उन्नाव हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी आनंद राजपूत हाइवे रूट पेट्रोलिंग टीम सहित आस पास के आमजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।