अभिभावकों से एसआईआर फॉर्म भरकर आने की डीएम ने की अपील

29–30 नवंबर को सभी सरकारी स्कूलों में पैरेंट-टीचर मीटिंग
FATEHPUR NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिले के सभी परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में 29 और 30 नवंबर को पैरेंट-टीचर मीटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इस मीटिंग में अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने एसआईआर फॉर्म (वोटर लिस्ट से जुड़े प्रपत्र) भरकर आएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी को निर्देश दिया कि मीटिंग में अभिभावकों को फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ वही शिक्षक मीटिंग में शामिल हों, जो बीएलओ ड्यूटी में नहीं लगे हैं। बाकी शिक्षक अपने एसआईआर के काम में लगे रहेंगे। तथा कहा कि जिन अभिभावकों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर स्कूल आएं। स्कूल में ही उनका फॉर्म भरवाकर तुरंत फीडिंग कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अभिभावकों से वीडियो संदेश के माध्यम से अपील की है कि वे मीटिंग में जरूर आएं और यह सुनिश्चित करें कि उनके परिवार का कोई भी योग्य सदस्य वोटर सूची में शामिल होने से न छूटे। स्कूल प्रबंधन इस काम में अभिभावकों की पूरी मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *