वोटर लिस्ट दुरुस्त कराने मैदान में उतरीं विधायक ऊषा मौर्य, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विधायक ऊषा मौर्या ने चितीसापुर गांव में एसआईआर फार्म भरवाए
FATEHPUR NEWS: हुसेनगंज विधानसभा की विधायक तथा समाजवादी पार्टी की कद्दावर नेत्री ऊषा मौर्या ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ चितीसापुर गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों के एसआईआर वोटर फार्म भरवाने में मदद की और लोगों को बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम सही तरीके से दर्ज कराना कितना जरूरी है। विधायक ऊषा मौर्य ने गांव की बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) रेखा देवी और समाजवादी पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) संदीप कुमार से कहा कि वे पूरे मन से लोगों की सहायता करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल होने से न छूटे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज समय से तैयार रखें और अपना व परिवार के हर पात्र सदस्य का नाम सूची में जरूर जुड़वाएँ। ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे गांव में एसआईआर अभियान को गति मिलेगी। कार्यक्रम में कई ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें से ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी, तेज सिंह यादव, प्रधान अजय मौर्य, प्रधान सर्वेश यादव, गोवर्धन मौर्य, हरिश्चंद्र चौहान, संदीप दिवाकर, गजराज पासवान, शिवम रैदास, रामचरन रैदास, छोटेलाल, केदार, सरवर आलम, राजीव बाल्मीकि सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *