Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिलाधिकारी ने किया प्रोत्साहित, अन्य बीएलओ से भी अपेक्षित उत्कृष्ट प्रदर्शन
SIDHARTHNAGAR NEWS: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 (एसआईआर) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो तहसीलों के बीएलओ को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने तहसील नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ के कुल 10 बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।bजिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने प्रशंसनीय सेवा देने वाले बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी सफलता में बीएलओ की भूमिका सबसे अहम रहती है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ शेष कार्यों को भी शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं, ताकि जिले का प्रदर्शन राज्य में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम के दौरान तहसील नौगढ़ के 05 बीएलओ तथा तहसील शोहरतगढ़ के 05 बीएलओ को सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मान पाकर बीएलओ उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने अपने कार्य को और बेहतर ढंग से पूरा करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र, नायब तहसीलदार नौगढ़ विजय श्रीवास्तव सहित निर्वाचन कार्यालय से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।