कुंडा पहुंची कांग्रेस विधान‌ मंडल दल की नेता मोना

बिन्नू भईया की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत
 PRATAPGARH NEWS: कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा “मोना” का लखनऊ से संग्रामगढ़ जाते समय कुंडा डाक बंगले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस महासचिव करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” की अगुवाई में किया भव्य स्वागत। संग्रामगढ़ आवास पर जाते समय रामपुर संग्रामगढ़ विधायक आराधना मिश्रा मोना का कुंडा डॉकबंगला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई जिला उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” और कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गौतम ने संयुक्त रूप से किया।कार्यकर्ताओं ने मोना दीदी , प्रमोद तिवारी जिन्दाबाद के गगन भेदी नारों के साथ माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, सरयू इंटर कालेज कुंडा के प्रिंसिपल  राधेश्याम द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, योगेश यादव, लल्लू पाल,  राकेश पाण्डेय, संदीप गौतम, दिलीप गौतम ,मो युसुफ, सज्जाद भाई सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *