Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AMETHI NEWS: महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बरनाटीकर, गौरीगंज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर तथा उप जिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम के साथ ऑपरेशन मुक्ति के तहत महिला एवं बाल सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं—बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति फोल्डर और पम्पलेट वितरित कर योजनाओं का लाभ, पात्रता और प्रक्रिया समझाई गई। वहीं, बच्चों से जुड़े मुद्दों जैसे कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा और बाल विवाह पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सभी को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। जागरूकता कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच कार्यकर्ता गुलाब चन्द्र और दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।