Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक, बीएलओ की सहायता के लिए विद्यालय में रहेंगे मौजूद
AMETHI NEWS: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 कार्यक्रम के तहत जनपद में बीएलओ द्वारा एसआईआर का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर रविवार, 30 नवंबर 2025 को जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्वाचन कार्य के लिए खुले रहेंगे। विद्यालय पूर्वाह्न 9 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक संचालित किए जाएंगे। छात्रों के लिए पूर्व की भांति अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्त बीएलओ विद्यालयों में रहकर गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटाइजेशन एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी कार्य संपादित करेंगे। सभी संबंधित बीएलओ को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक, बीएलओ की सहायता के लिए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।