Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष प्रकार पुनरीक्षण वर्ष 2025 26 का कार्य तीव्र गति से चल रहा है इसी क्रम में उपजिला अधिकारी तनवीर अहमद ने तहसील सदर के कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के बूथ संख्या 234, 235, 236 की एस आइ आर की प्रगति का जायजा लिया। बूथ संख्या 234 के बीएलओ पितामह यादव का 70%, बूथ संख्या 235 केबीएलओ गुंजन कौशल का 65% तथा भाग संख्या 236 के बीएलओ उमा सिंह ने 60% एस आइ आर का फॉर्म अपलोड किया है । सहायक के रूप में शिक्षक मोहम्मद नसीम का सहयोग सरहनीय रहा। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अधिशासी अधिकारी प्रदीप मिश्रा प्रतिदिन नगर पंचायत कर्मचारीयों के साथ सहयोग करते रहे हैं। उफजिला अधिकारी ने कई बूथों का निरीक्षण करके कार्य को और तीव्र गति से करने के लिए निर्देशित किए। साथ ही कार्य को और तीव्र गति करते हुए सभी को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। इस मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम, कौशल प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, रोशन, नीतू वर्मा, उत्तम कौशल, पितामह यादव, गुंजन कौशल, उमा सिंह, शैलेश अग्रहरि, आदि उपस्थित रहे।