चोरी की घटना को लेकर एसपी से शिकायत

PRATAPGARH NEWS: चोरी की घटना का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र विजयजीत सिंह के घर में घुसकर बीती उन्नीस नवंबर की रात चोर पचहत्तर हजार की नकदी व लाखों के जेवरात उड़ा ले गये। मामले मे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि घटना के दस दिन बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नही लगा सकी। इससे परिवार में भय बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की हीलाहवाली से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है। चोरों में बेखौफी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *