Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भाजपा सरकार में दलित पिछड़ों और आदिवासी समाज का बड़ा नुकसान:इंद्रजीत सरोज
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कछुवा में शनिवार को समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने और संचालन शाहनवाज हुसैन ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज ने संगठन, जनता की समस्याओं और आगामी चुनावी की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा एसआईआर के कारण जनता को हो रही कठिनाइयाँ और मतदाता सूची में लगातार आ रहीं अनियमितताएँ पर इंद्रजीत सरोज ने कहा कि एसआईआर से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। इस दौरान पूर्वमंत्री ने मौजूद कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे जनता के बीच जाएँ, समस्याएँ सुनें और हर स्तर पर मदद करें।उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, मतदाता सूची की जाँच करने और छूटे हुए नाम जोड़वाने का भी निर्देश दिया। श्री सरोज ने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से त्रस्त है और समाजवादी पार्टी ही लोगों की सच्ची आवाज बनकर खड़ी है।उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार आने पर युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती शुरू होगी, बेरोजगारी कम होगी और जिले में अस्पताल, सड़कें और पुलों के निर्माण कार्य तेज़ी से कराए जाएंगे।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज का बड़ा नुकसान हुआ है।उन्होंने साफ कहा मैं जीवनभर समाजवादी पार्टी में रहूंगा, जनता की सेवा ही मेरा उद्देश्य है।मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के विधायक या मंत्री के कह देने से कुछ नहीं होता, ज़मीन पर काम तभी होगा जब संगठन मजबूत होगा और जनता की आवाज बुलंद की जाएगी।उन्होंने एसआईआर की शिकायतों पर तेज़ी से कार्य करने और जनता को होने वाली दिक्कतों को प्राथमिकता से निपटाने का आह्वान किया।बैठक में आनंद मोहन पटेल, कैलाश केसरवानी, माजिद अली, कासिम हुसैन, शाहनवाज हुसैन, वीरेन्द्र साहू, सुमित पाण्डेय, विभा यादव, कमलेंद्र सिंह, भानु प्रताप यादव, करन सिंह यादव , चन्दन ,
मिन्हाजुल हसन, ऐनुल हसन, सुरेश, लवकुश, जुबैर अहमद, पप्पू यादव, विक्की केसरवानी ,अशोक गौतम यादव, शिव शक्ति मौर्य, आशीष पासी, मो0 अरशद , दौलत राम पण्डा , प्रदीप कुमार सरोज,अनिल पंडा सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।