Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

छह महीने से निजी स्कूल में कर रही थी अध्यापन का कार्य
FATEHPUR NEWS: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गाँव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक 18 वर्षीय युवती साक्षी विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार साक्षी ने घर के अंदर कमरे की कुंडी बंद कर छत में लगे चुल्ले से पानी भरने वाले पाइप को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उसकी मां अनीता विश्वकर्मा छत पर धूप में सो रही थीं। छोटा भाई ऋतिक जब नीचे आया और दरवाजा खुला न मिलने पर दीवार के छेद से झाँककर देखा तो घटना का खुलासा हुआ। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और छत के रास्ते कमरे का दरवाजा खुलवाया, लेकिन तब तक साक्षी की मौत हो चुकी थी। मृतका साक्षी पड़ोसी जनपद कौशांबी सीमा के दौलतपुर स्थित एक निजी स्कूल में लगभग छह महीने से शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। पिता और बड़ा भाई रोजी-रोटी के लिए पुणे में रहते हैं। परिवार में मां, छोटी बहन और छोटा भाई ही घर पर मौजूद थे। मां ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, पति नशे का आदी है और वर्षों से घर से दूर रहता है, जिससे जिम्मेदारी साक्षी पर भी बढ़ गई थी। वह पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर तनाव में दिखाई दे रही थी। स्थानीय पुलिस चौकी अफोई के इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि दादा राम आसरे उर्फ ननकै विश्वकर्मा की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।