जिलाधिकारी ने एसआईआर अभियान की जांची हकीकत

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा शनिवार को तहसील सदर और विकास खंड भिटौरा में की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से गणना प्रपत्रों के संग्रह और फीडिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक गणना प्रपत्र को सही तरीके से भरना और समय पर फीड करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी–कर्मचारी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ इसे तेजी से संपन्न कराएँ, ताकि तय समय सीमा के भीतर अभियान पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी भिटौरा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *