Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्य सचिव कॉमरेड अरविंद राज स्वरूप करेंगे उद्घाटन
FATEHPUR NEWS: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला फतेहपुर की ओर से आगामी 7 दिसंबर, रविवार को जिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में स्थानीय मुद्दों और संगठन के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार सम्मेलन का उद्घाटन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड अरविंद राज स्वरूप करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य कॉमरेड डॉ रामचन्द्र सरस भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला सचिव कॉमरेड राम प्रकाश द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि सम्मेलन में जिलेभर के पार्टी सदस्यों और पदाधिकारियों की भागीदारी होगी, जहां संगठनात्मक मजबूती, मजदूर-किसान से जुड़े मुद्दे और स्थानीय समस्याओं पर रणनीति तय की जाएगी। यह कार्यक्रम गौरव मैरिज लॉन, खागा में 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। पार्टी ने अपने सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।