Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

थाना चांदपुर का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को थाना चांदपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ‑सफाई, बैरक, मेस, शौचालय आदि का जायजा लिया और प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए। निरीक्षण क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस और मालखाना का निरीक्षण किया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी ली और आगंतुक रजिस्टर एवं पेयजल व्यवस्था की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक ने थाने के शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों की साफ‑सफाई देखी और अभिलेखों का भी गहन अवलोकन किया। इसमें गार्ड फाइल, कैशबुक, रजिस्टर नं‑08, बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक, मालखाना रजिस्टर, क्रिया‑शील अपराधी सूची और ऑर्डर बुक न्यायालय आदि शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए गए। इस अवसर पर थाने पर तैनात सभी चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दुर्गेश दीप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।