बाबू पैलेस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को मारी जोरदार टक्कर,

स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे; लोगों ने लगाया जाम
JALAUN NEWS: जिले के कोंच क्षेत्र में बाबू पैलेस के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन बुरी तरह झुक गई और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित बच निकले। आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घटना देखकर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।सूचना पर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ट्रक चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार व भारी वाहनों के बेरोकटोक चलने को हादसों की वजह बताया। उन्होंने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल, नियमित चेकिंग और सख्ती की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *