Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: वंदे मातरम, भारत विकास परिषद, तेजस्वी शाखा द्वारा दिन शनिवार को स्वास्थ्य सेवा कार्य हेतु एक स्थाई प्रकल्प की स्थापना डॉ० सबिता अग्रवाल के सौजन्य से सृजन जन सेवा समिति,8/1/6 एलगिन रोड, सिविल लाइन, प्रयागराज मे स्थापित किया गया। इस सेवाकसर में डॉ ०बी .बी .अग्रवाल फिजिशियन, डॉ० सबिता अग्रवाल , डॉ० मेहा अग्रवाल, डॉ० अभिजीत मोहिते (पेन रिलीफ मैनेजमेंट), डॉ० दीपाली श्रीवास्तव चिकित्सक स्टाफ के द्वारा बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार एवं उचित सलाह दी गई। सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सुबह दस बजे से बारह बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा परीक्षण का कार्यक्रम चलता रहेगा। प्रांतीय अध्यक्ष आर .यश .सिंह, प्रांतीय महासचिव अमित श्याम, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर पी शर्मा, प्रांतीय सेवा संयोजक मनीष कुमार सिंह और शाखा के अध्यक्ष मंजुला श्रीवास्तव, सचिव राजेश कुमार सिंह व सदस्य माला श्रीवास्तव, ममता सिंह, डॉक्टर सपना सिंह, इंदु सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष मीना अरोड़ा आदि ने समय पर पहुंचकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की जांच आदि परीक्षण किए गए। इस सेवा में लगभग पचास बीमारियों से ग्रसित मरीज लाभान्वित हुए। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज मरीजों के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस दौरान मुख्य रूप सेमंजुला श्रीवास्तव( अध्यक्ष), राजेश कुमार सिंह( सचिव) डॉ० जय खरे( कोषाध्यक्ष), नीता श्रीवास्तव,ममता सिंह, साधना सिंह आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी और सदस्य गण मौजूद रहे।