Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल यूपी स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन (यूपीबीएसए) के तत्वावधान में आयोजित राजा राम कुमार भार्गव स्मृति राज्य स्तरीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में प्रयागराज के सुमित चावला, पुष्पेंद्र सिंह, मोहम्मद आमिर, सृजन जायसवाल और अलीगढ़ के अदीब मुस्तफा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है। बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को प्रयागराज के सुमित चावला ने वाराणसी के सागर को 3-1 से हराया। सुमित शुरू से ही अपने विरोधी के खिलाफ एक मिशन पर लग रहे थे। हालांकि सागर किसी तरह पहला फ्रेम 48-44 से जीतने में कामयाब रहे, लेकिन उसके बाद सुमित ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। अगले ही फ्रेम में सुमित ने उनके 9 के मुकाबले 43 का स्कोर किया। तीसरा और चैथा फ्रेम भी सुमित ने 63-21, 60-20 से जीता। प्रयागराज के पुष्पेंद्र सिंह ने वाराणसी के स्नेहिल राज को 3-0 से हराया। पुष्पेंद्र ने पहले फ्रेम क्रमशः 56-32, 47-38 से जीत। आखिरी फ्रेम काफी लंबा चला। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के मूव्स पर आक्रामण किया, आखिर में पुष्पेंद्र ने स्नेहिल को पीछे छोड़ते हुए 75-58 का स्कोर करके मैच जीत लिया। प्रयागराज के मोहम्मद आमिर ने हम्माद रहमान को 4-1 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। हम्माद ने पहला फ्रेम 53-46 से जीता। अगले आमिर ने स्थिति संभाली और हम्माद को 15 पर रोक दिया और 59 स्कोर करके फ्रेम जीत लिया। तीसरे फ्रेम में रहमान ने आमिर को रोकने की अच्छी कोशिश की, लेकिन एक अहम रेड पॉट करने से चूक गए और फ्रेम 44-52 से हार गए। चैथे फ्रेम में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के मूव्स का मुकाबला करते रहे लेकिन आखिरकार आमिर 87-53 से जीत गए। प्रयागराज के सृजन जायसवाल ने कानपुर के शरहान हैदर से 3-1 से हराया। सृजन ने पहला एवं दूसरा फ्रेम 53-17 एवं और 87-80 से जीता। तीसरे फ्रेम में हैदर ने वापसी करते हुए इसे 48-37 से जीत लिया, लेकिन चैथा और आखिरी फ्रेम सृजन के नाम 49-20 से रहा। अलीगढ़ के अदीब मुस्तफा ने प्रयागराज के अभिषेक केसरवानी को 3-0 से हराया। अदीब ने तीनों फ्रेम क्रमशः 74-38, 54-30 और 59-35 से जीता।