विधायक ने साजी और धाव विद्यालय में पहुंचकर एस आई आर कार्य का किया निरीक्षण

बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने शनिवार को दोपहर बाद 2रू30 बजे के करीब विकासखंड कोरांव के प्राथमिक विद्यालय साजी और धाव गांव में पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण एस आई आर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान साजी गांव में विधायक राजमणि कोल ने प्रवासी व बीएलओ से कितने फार्म पूरे हुए और कितने बाकी हैं, आदि की जानकारी ली। जिस पर यह बताया गया की 80ः कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी आज पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह विधायक राजमणि कोल धाव गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी पहुंच कर एस आई आर कार्य का गहन निरीक्षण किया और बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक राजमणि कोल के साथ पीआरओ अखंड पांडेय, मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने अयोध्या मंडल के अयोध्या, रामपुर कला, सेमरिहा समेत कुल चार बूथों पर पहुंचकर एस आई आर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुल कितने फॉर्म भरे गए और कितने शेष रहे इसकी भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *