मूक नाटक बिटिया की खुशी का शानदार प्रशिक्षण व मंचन संपन्न

PRAYAGRAJ NEWS: माइम प्रदर्शन एक अद्वितीय कला है जिसमें अभिनेता बिना बोले, केवल अपने चेहरे के भावों, शारीरिक हाव-भाव और मुद्राओं के माध्यम से दर्शकों को अपनी भावनाओं और कहानी को व्यक्त करता है.अभिनव नाट्य संस्था के माईम प्रशिक्षक सर्वेश प्रजापति ने अपने सहायक आदित्य सिंह के साथ सरस्वती विद्या निकेतन, कटघर के लगभग 20 बच्चो के साथ मिलकर माईम नाटक ष् बिटिया की खुशी ष् विद्यालय परिसर में 15 दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण के बाद 29 नवम्बर को सफल मंचन किया स इस अवसर पर विद्यालय के अनेकानेक छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने मूक नाट्य प्रदर्शन का भरपूर आनन्द लिया जो हर सीन के समापन पर उनके करतल ध्वनि से प्रमाणित हो रहा था स संस्था के मीडिया अधिकारी प्रसिद्ध अकादमी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि मूक अभिनय भारतीय नाट्य परंपरा का अभिन्न अंग रहा है जो अब विलुप्त हो रहा है जिसे अभिनव संस्था द्वारा इसे जीवित रखने का यह सार्थक प्रयास है। नाटक के समापन पर विद्यालय प्राचार्य कमलेश चन्द्र मिश्र ने अभिनव संस्था के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव और उनके सदस्यों माइम प्रशिक्षक सर्वेश प्रजापति तथा आदित्य सिंह, शादमा खातून रूप सज्जा, ऋतिक श्रीवास्तव मंच सज्जा को आभार देते हुए विद्यालय के माइम प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया, बच्चों को इस नयी और कठिन विधा को सफलता पूर्वक निबाहने के लिए बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *