पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज का आगमन एक को

माघ मेला प्रशासन के गंगा पूजन में दो को होगे शामिल, जमीन आवंटन तीन को होने के बाद शुरू होगा शिविर लगना
शिविर में चाय, नाश्ता, भण्डारा, कथा, प्रवचन पौष पूर्णिमा से होगा शुरू
PRAYAGRAJ NEWS : अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज हरियाणा के चरखी दादरी स्थित आश्रम से चलकर एक दिसम्बर की शाम प्रयागराज आ रहे है। वह माघ मेला प्रशासन की ओर से दो दिसम्बर मंगलवार की सुबह 10 बजे संगम पर आयोजित गंगा पूजन में शामिल होगे। पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि माघ मेला में शिविर लगाने के लिए मेला प्रशासन तीन दिसम्बर से जमीन आवंटन शुरू करने जा रहा है, जमीन आवंटित होते ही शिविर लगना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार माघ मेला में कल्पवासी दिसम्बर के अंतिम हफ्ते से आने लगेगे क्योंकि माघ मेला का पहला मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा का स्नान और कल्पवास तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा। पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने माघ मेला प्रशासन को सुझाव दिया है कि सभी विभाग सामंजस्य से तैयारियां करें जिससे कि सभी विभागों की तैयारियां समय से पूरी हो और संत, महात्मा, तीर्थपुरोहित, श्रद्धालु कल्पवास शुरू कर सके।पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि शिविर में माघ भर भोर  में श्रदालुओं, संतो, कल्पवासियों, स्नानार्थियों को चाय, नाश्ता, खाना मिलता रहेगा। पण्डाल में कथा, प्रवचन, जागरूकता संगोष्ठी, संत सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम होगा। पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि माघ मेला मे शामिल होने के देश के सभी हिस्सों से बडी संख्या में दण्डी सन्यासी शामिल होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *