Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: सड़क सुरक्षा अभियान अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सन्त विवेकानन्द पब्लिक स्कूल पहुंचकर फीता काटकर एवं द्वीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम के शुरुआत में बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर एसएसपी का स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की प्रेरणा दी साथ ही बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए बताया कि सड़क पर छोटी-छोटी सावधानियाँ जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, ट्रैफिक संकेतों का पालन करना, ओवरस्पीडिंग से बचना जीवन की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और कहा कि सुरक्षित यातायात केवल वयस्कों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक, खासकर भविष्य की पीढ़ी का कर्तव्य है।विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने एसएसपी महोदय का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही यातायात अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे न केवल स्वयं सुरक्षित रहें बल्कि समाज को भी सुरक्षित बनाने में योगदान दें।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर इटावा अभयनारायण राय, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी एवं प्रभारी यातायात सूबेदार सिंह उपस्थित रहे ।