बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावियों का चमका हुनर, हुए पुरस्कृत

PRATAPGARH NEWS: सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज में रविवार को बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकांत ओझा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथि लालगंज कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुणकुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि चिकित्सक डॉ. रूपेश जायसवाल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक शिवकांत ओझा ने छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और प्रयोगात्मक विज्ञान पर ध्यान देने का आह्वान किया तथा वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु को याद करते हुए विज्ञान में नए आयाम छूने की प्रेरणा दी। छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए। सामाजिक विषयों पर रंगोली बनाई और कुश्ती, कबड्डी व पानी के बताशे खाने की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कुश्ती में यशराज सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, सुमित गौतम और सार्थक मिश्र विजयी रहे, कबड्डी में कक्षा नवम और द्वादश के छात्र विजेता बने, जबकि पानी के बताशे प्रतियोगिता में शशिशेखर और सृष्टि केसरवानी ने सफलता पाई। छात्रों द्वारा बनाया गया आर्टिफिशियल एक्वेरियम आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में लगी दुकानों पर बच्चों ने खूब आनंद लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक बसंत कुमार मिश्र, हर्षद शुक्ल, अनूप तिवारी, रेखा ओझा,अभिषेक शर्मा, कुलदीप सिंह, दीपक शर्मा और अश्वनी पाण्डेय मौजूद रहे। इस मौके पर राकेश त्रिपाठी, विद्यालय निदेशक आचार्य रामअवधेश मिश्र, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र और उप प्रधानाचार्य उमेशपाल मिश्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *