Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: नेशनल हाईवे पर मृतक का शव रखकर जाम को लेकर लीलापुर पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने बाइस नामजद तथा चालीस से साठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सड़क जाम करने तथा पुलिस फोर्स से धक्कामुक्की करने आदि को लेकर केस दर्ज किया है। थाने के दरोगा शहंशाह खान ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस नवम्बर को करंट से हण्डौर बलदियान गांव के गोरे लाल सरोज के पुत्र गुलशन की मौत हो गयी थी। मृतक के पिता गोरे लाल पुत्र मथुरा प्रसाद के साथ आरोपियों ने शव रखकर रायबरेली-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे पर हंगामा किया। आरोपियों ने पुलिसफोर्स के पहुंचने पर धक्का-मुक्की भी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोरेलाल पुत्र स्व मथुरा प्रसाद, शीलादेवी पत्नी गोरे लाल, सेवक सरोज, कन्हैयालाल सरोज, सुनील गौतम, अविनाश कुमार राणा ग्राम चंदापुर तथा राम कुमार सरोज पुत्र मौती लाल, आशीष सरोज पुत्र गुड्डू सरोज, नन्हंे सरोज पुत्र झंगू, रोशन पुत्र रामसुख, बबलू सरोज पुत्र लल्लू, विटोला पत्नी रामसेवक सरोज, सुशमादेवी पत्नी कन्हैया लाल, चंदादेवी पत्नी सुरेश गौतम, अमरावती पत्नी दानपाता सरोज, गीता गौतम पत्नी राकेश, आरती पत्नी प्रमोद, अनीता पत्नी बृजेश सरोज, रमेश सरोज पुत्र बुद्दूराम, सुवकल्ला पत्नी रामफता, प्रियंका सरोज पत्नी राधे व देवीसरोज पत्नी राकेश निवासीगण हण्डौर व इनके साथ चालीस से साठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लीलापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।