Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेत्री व समाजसेवी संध्या शर्मा एवं रोजगार संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य से भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान संध्या शर्मा ने मौर्य को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।भाजपा नेत्री संध्या शर्मा ने कहा कि धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनविश्वास और संगठनात्मक मजबूती के आधार पर जिले में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा।जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती देने और आम जनता से जुड़कर सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।