रतनसेनपुर गौंती के ग्राम प्रधान दरोगा सरोज का इलाज के दौरान निधन

निधन की खबर से गांव में छाया मातम
FATEHPUR NEWS: ऐरायां विकासखंड के रतनसेनपुर गौंती (सेनीपुर) गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम प्रधान दरोगा सरोज पुत्र शीतल प्रसाद सरोज का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। लगभग एक सप्ताह पहले प्रयागराज–कानपुर हाईवे पर खागा थाना क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दुर्घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने पर कानपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया। कई दिनों से उनका इलाज जारी था, लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ग्राम प्रधान के निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे रतनसेनपुर गौंती और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दरोगा सरोज मिलनसार और सभी के सुख-दुख में शामिल रहने वाले व्यक्ति थे, उनके निधन से गाँव एक सक्षम नेतृत्व से वंचित हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग प्रधान के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। गांव में माहौल पूरी तरह गमगीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *