Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत, सामाजिक बदलाव की नई राह पर बढ़ा संगठन
JAUNPUR NEWS: JCI युवा के सक्रिय और ऊर्जावान सदस्य जेसीआई सेन गौरव सेठ के मंडल अध्यक्ष बनने पर जौनपुर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके नाम की घोषणा के साथ ही जिले में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में JCI युवा के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया और संगठन की नई दिशा को लेकर उत्साह जताया। इस अवसर पर JCI युवा जौनपुर के अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने कहा कि गौरव सेठ का मंडल अध्यक्ष बनना पूरे जनपद के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में JCI युवा विभिन्न सामाजिक और जनहितकारी कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। JCI युवा का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाना है। इसी क्रम में कई सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है
गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता
यातायात सुरक्षा के तहत हेलमेट, रिफ्लेक्टर जैकेट, जागरूकता अभियान
बालवाड़ी स्कूलों का सहयोग, बच्चों को कॉपी-पेन, ड्रेस, किताबें उपलब्ध कराना
सर्दियों में कंबल वितरण, बुजुर्गों और असहाय लोगों की मदद
पर्यावरण संरक्षण अभियान, पौधारोपण और सफाई जागरूकता
युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
समाज में लगातार अपना प्रभाव छोड़ते हुए JCI युवा पहले भी कई बड़े सामाजिक अभियानों में अग्रणी रहा है, और अब मंडल अध्यक्ष गौरव सेठ के नेतृत्व में इन प्रयासों में और तेजी आने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में पास्ट प्रेसिडेंट अवनीश केसरवानी, फाउंडर प्रेसिडेंट आकाश केसरवानी, सेक्रेटरी श्रेयश जायसवाल, स्वतंत्र मौर्य, राहुल प्रजापति, अभिषेक मौर्य, गौतम सेठ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह की जानकारी वाइस प्रेसिडेंट एवं मीडिया प्रभारी आबिश इमाम सनी ने साझा की।
गौरव सेठ के चयन के बाद JCI युवा जौनपुर में नई ऊर्जा, नई सोच और नए सामाजिक अभियानों के साथ आगे बढ़ता दिख रहा है युवाओं के नेतृत्व में बदलाव की यह यात्रा अब और भी मजबूत होने जा रही है।