Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिलाधिकारी ने बताया—11 दिसंबर तक होगी एन्यूमरेशन, 14 फरवरी को अंतिम प्रकाशन
JAUNPUR NEWS: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बदली गई समय-सारणी से सभी दलों को अवगत कराया। नए निर्देशों के अनुसार एन्यूमरेशन की तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने विधानसभा वार गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। सदर, जफराबाद और मुंगरा बादशाहपुर में प्रगति बढ़ाने के लिए दलों से सहयोग की अपील भी की गई। आज आयोजित मेगा डिजिटाइजेशन डे में बीएलओ की सहायता के लिए अध्यापक और लेखपाल लगाए गए। इस दौरान पूना देवी, गीतांजलि, शशिकला, आशा देवी, पवन यादव सहित 52 बीएलओ को शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने पर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ समय पर और निष्ठा से जिम्मेदारी निभा रहे हैं, अन्य को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। जनपद में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित कर दिया गया है, जहां 24 घंटे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। नंबर—05452-261950, 05452-297950। इसके अलावा ग्राम व तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क के जरिए मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।