Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS:
गड़कुंडार महोत्सव एवं महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव जी की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर आज खंगार क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खंगार की अध्यक्षता में माता गजानन मंदिर, डाबर सकुली में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी महोत्सव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं—अतिथि स्वागत-सत्कार, भोजन भंडारा, ठंड से बचाव हेतु अलाव, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं—पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज बंधुओं को उनके द्वारा स्वीकार की गई विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 27, 28 एवं 29 दिसंबर को गड़कुंडार महोत्सव तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ दिन में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खंगार क्षत्रिय समाज के हजारों समाजजन दूर-दराज़ क्षेत्रों से उपस्थित होते हैं तथा क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग महोत्सव में भाग लेते हैं। बैठक में महेश परिहार (आरटीओ ग्वालियर), हाकिम सिंह परिहार (ग्वालियर), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मिर्धा (पृथ्वीपुर), संजू खंगार (प्रतापपुर), राष्ट्रीय महासचिव भारत सिंह परिहार (ओरछा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह परिहार (ओरछा), लालू राय (पृथ्वीपुर), जगदीश राय (दिगोडा), बृजमोहन परिहार (डबरा), धर्मेंद्र परिहार, हर नारायण परिहार, अतर सिंह परिहार, सरदार सिंह परिहार, सुल्तान सिंह परिहार, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह परिहार (नगरा), रामदेवी परिहार (जिला अध्यक्ष निवाड़ी) तथा मनीराम परिहार (निवाड़ी) सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।