सीएल  मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ‘रंगोत्सव’ आर्ट एंड क्राफ्ट एग्ज़िबिशन आयोजित

JHANSI NEWS: सीएल  मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दीनदयाल नगर आवास विकास झांसी में रविवार को ‘रंगोत्सव’ आर्ट एंड क्राफ्ट एग्ज़िबिशन का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ एवं छात्रों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. सुधाकर पांडे व समाजसेविका डॉ. कुसुम पांडेय व स्कूल की डायरेक्टर डॉ. रश्मि शुक्ला ने  शामिल होकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नवाचार को बढ़ावा देती हैं। एग्ज़िबिशन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें छात्रों द्वारा बनाए गए पेंटिंग, क्राफ्ट आइटम, मॉडल और विभिन्न कला प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रश्मि शुक्ला ने सभी अभिभावकों एवं आगंतुकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और कला को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचित्रा सिंह, अभिषेक शर्मा, पल्लवी पाठक, रश्मि पांडेय, वर्धा, श्रष्टि शर्मा, ओमनीय चतुर्वेदी, निधि चौरसिया तृप्ति यादव, काजल साहू, प्रियांशु तिवारी, मिलन मिश्रा, आदित्य, अमन अरोरा, ऋषिका राय, अनुराधा राव आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *