Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लाइफ स्किल एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट ऑफ कोपिंग स्किल कार्यशाला एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
BHADOHI NEWS: जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ ज्ञानपुर की टीम द्वारा नोडल अधिकारी डॉ.एके मौर्य की देखरेख में स्कूल मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर शनिवार को फूलपत्ती विजयशंकर समदरिया इंटर कॉलेज अरता में लाइफ स्किल एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट ऑफ कोपिंग स्किल कार्यशाला एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यशाला 9 से 12 के छात्र-छात्राओं मौजूद रहें। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ अशोक परासर ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्हे मानसिक रोग के प्रकार जिनमें अवसाद, आत्महत्या, चिंता, साईकोसिस,ओसीडी, नशा, मोबाइल एडिक्शन, दिव्यांगता के विभिन्न लक्षण तथा रोकथाम के उपाय के बारे में बताया। मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.शांति ने छात्र-छात्राओं से मानसिक स्वास्थ्य संबंधित 20 प्रश्न पूछे। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों का सही उत्तर दिया। उन 20 छात्र-छात्राओं को मनदूत-मनपरी नामित किया गया। मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा 20 नामित छात्र-छात्राओं को प्रिंसिपल तारकेश्वर प्रसाद तिवारी के हाथों से प्रशस्ति पत्र, डायरी और बैज प्रदान कराया। साथ ही छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, मनकक्ष एवं टेलीमानस द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। वहीं मनकक्ष हेल्पलाइन नंबर एवं राष्ट्रीय टेलीमानस टोल फ्री हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।