Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में तैनात कुल पन्द्रह बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने सोमवार को भी रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अभियान में सौ प्रतिशत सफलता के लिए प्राथमिक विद्यालय पूरे भगवत बूथ पर बीएलओ के रूप में तैनात रोजगार सेवक राहुल कुमार शुक्ल, नरायनपुर की शिक्षामित्र प्रियंका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री खैरा पूरे छेमी की सविता देवी, मकदूमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री माधुरी देवी समेत पन्द्रह बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं अभियान को लेकर एसडीएम ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर संचालित कार्रवाई का जायजा लिया। एसडीएम ने अभियान से जुड़े कार्मिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता प्रपत्र को हर दशा में पूर्ण कराए जाने के कडे निर्देश दिये हैं।