Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अधिवक्ताओं ने सुरक्षा विधेयक को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
PRATAPGARH NEWS: संसद के शुरू हुए शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को पारित कराए जाने की मुहिम को लेकर सोमवार को भी कचेहरी में वकीलों को तेवर में देखा गया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में विधेयक के मसौदे पर अधिवक्ताओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अधिवक्ताओं के बीच जागरूकता अभियान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद का सत्र शुरू हो गया है। केन्द्र सरकार को इसी सत्र में अन्य विधेयको के साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक भी पेश करना चाहिए। उन्होने कहा कि शीतकालीन सत्र में सरकार यदि विधेयक नही ले आयी तो अधिवक्ता इस मुददे को लेकर आंदोलन को तेज करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार व प्रशासन का उदासीन रवैया बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि सुरक्षा विधेयक में एसोसिएसन के द्वारा निर्धारित मसौदे में युवा अधिवक्ताओ के लिए कल्याणकारी कई कदमों तथा बुजुर्ग अधिवक्ताओं की पेंशन का भी मसौदा शामिल किया गया है। कलेक्टेªट व दीवानी परिसर में दोपहर बाद से दिन भर हुए अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान को अधिवक्ताओं का उत्साहजनक समर्थन भी देखने को मिला। अभियान का संयोजन एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने किया। इस मौके पर जेपी मिश्र, इरफान अली, श्यामशंकर त्रिपाठी, राममिलन शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, सच्चिदानंद शुक्ला, विनोद तिवारी, दिनेश सिंह, गौरव तिवारी, वसीमुददीन, बैजनाथ यादव आदि अधिवक्ता रहे।