Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण व धमकी को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस नवंबर की रात करीब नौ बजे उसकी चौदह वर्षीया पुत्री घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान अमेठी जनपद के शकरावा गौरीगंज निवासी आरोपी मंसूर अली पुत्र मकबूल अली बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जानकारी होने पर पीड़ित मां आरोपी के घर पहुंचकर पूछतांछ की तो आरोपी के पिता मकबूल, उसकी पत्नी कम्मू तथा पुत्रगण संजय व राजू व पुत्री गुड़िया ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी तथा भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।