डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट, पहुंची पुलिस

PRATAPGARH NEWS:  डीजे पर गाना बजाने के विवाद में युवकों में मारपीट हो गयी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में बीती रविवार को क्षेत्र के मुरैनी गांव से बारात आयी थी। यहां द्वारपूजा के दौरान डीजे पर मनपसन्द गाना बजाने को लेकर बारात आये कुछ युवकांे में विवाद उत्पन्न हो गया। अचानक मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे युवक भाग निकले लेकिन मौके से दो युवकों को पकड़कर पुलिस थाने ले गयी। एसओ राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में बारात आये दो युवकों रौनक व सुधांशु का शांतिभंग में कार्रवाई की गयी है, तहरीर मिलने पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *