Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विधायक रमेश सिंह ने शाहगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर डाक बंगले पर की बैठक
JAUNPUR NEWS: आगामी 4 एवं 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘शाहगंज महोत्सव’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुट गया है। सोमवार को विधायक रमेश सिंह ने सीडीओ ध्रुव खड़िया के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शाहगंज डाक बंगला में अधिकारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुणाल गौरव, सीओ अजीत सिंह चौहान, कोतवाल केके सिंह सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। महोत्सव के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा सभी आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।