Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: ऑनलाइन उपस्थिति (एफआरएस) एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा सोमवार को घोरावल ब्लॉक मुख्यालय पर शान्तिपूर्ण सत्याग्रह आन्दोलन किया गया। इस दौरान सचिवों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। घोरावल ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समन्वय समिति के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति और सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।सचिवों को ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड में कार्य करना होता हैं, इसलिए ऑनलाइन उपस्थिति संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 1 दिसम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक कालीपट्टी बांधकर शासकीय कार्य किया जायेगा। इसके बाद 05 दिसम्बर 2025 को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा और जनपद के सभी सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपों से सभी सचिव लेफ्ट हो जायेंगे। वहीं 10 दिसम्बर 2025 से सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग बन्द कर देंगे और 15 दिसम्बर 2025 को सभी सचिव अपने डोंगल को ब्लाक पर जमा कर देंगे। इस मौके पर नरेश कुमार, जावेद अख्तर, विपिन सिंह, हरिओम, दिनेश गिरी, गुड्डू गुप्ता, कांति देवी, अरुण सोनकर, विकास सिंह, प्रमोद कुमार, श्यामाचरण, शंकर यादव इत्यादि मौजूद रहे।