हनुमानगंज एएस क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

फोटो:अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा

PRAYAGRAJ NEWS: हनुमानगंज एएस क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को चार विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल क्रिस्टल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत में अंशुल विश्वकर्मा (60 रन, 32 गेंद, 12 चौके, एक छक्का) और वामहस्त स्पिनर सौरभ तिवारी (5-0-20-5) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दौलत हुसैन मैदान पर सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस जीतकर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 29 ओवर में 117 रन (मोहम्मद हम्माद 32, अल्तमश 17, अब्दुल बासित 12, सौरभ तिवारी 5/20, मयंक यादव 3/11, अनुभव गुप्ता 2/13) बनाएम जवाब में हनुमानगंज एएस क्लब ने 16.2 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन )अंशुल विश्वकर्मा 60, अब्दुल बासित 2/25, अरबाज खान, अबू रिमशा, मोहम्मद हम्माद व मोहम्मद आदिल एक-एक विकेट) बना लिए। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पूर्व रणजी क्रिकेटर जावेद खान, कांग्रेस नेता सैयद शहाब विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता के संरक्षक डॉ. एके सक्सेना ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने धन्यवाद ज्ञापित और आयोजन सचिव परवेज़ आलम ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर वजाहत महमूद, मुजस्सर चौधरी, मोहम्मद जेब फारान, धीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *