Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के मो पुर अनेठा गांव के रहने वाले अब्दुल सईद पुत्र अब्दुल हफिज ने बताया कि उसकी शादी 4 मई 2018 को फतेहपुर जनपद की सुल्तानपुर घोष थाना के दावतपुर गौती निवासी एक युवती से हुई थी , शादी के बाद वह रोजगार के सिलसिले में 24 अक्टूबर 2024 को दुबई चला गया , घर में उसकी पत्नी अपने बच्चों व मां के साथ रहती थी । अब्दुल सईद का आरोप है कि गांव के दो लोग उसके घर आने जाने लगे और पत्नी से जबरिया शारीरिक संबंध बना लिए और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार संबंध बनाने लगे । दो जुलाई को वह अचानक विदेश से लौटा तो पत्नी के मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख दंग रह गया और पत्नी को डांट फटकार लगाई तो पत्नी विरोध करने हुए जान से मरवाने की धमकी देने लगी जिसके बाद युवकों के घर उलाहना देने गया तो उसके साथ मारपीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगे । पीड़ित का आरोप है कि इस बात की शिकायत लेकर पईसा थाना गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं , जिसके बाद पीड़ित न्यायालय की शरण में गया । न्यायालय के आदेश पर पईसा पुलिस ने अनेठा निवासी इस्तियाक अहमद , सानू सिद्दकी व नगमा बानो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।