Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के नूरपुर गांव की रहने वाली एक युवती की शादी एक हफ्ते पहले हुई थी , शादी के चार दिन बाद विवाहिता मायके पहुंची और नकदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई , विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के नूरपुर गांव निवासी कमलेश पुत्र हुबलाल ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी 22 नवंबर को पईसा थाना के हकीमपुर अनेठा निवासी अरविंद कुमार पुत्र धर्म सिंह के साथ हुई थी , कमलेश ने बताया कि 28 नवम्बर को उसकी पुत्री ससुराल से मायके आ गई और 29 नवंबर की सुबह बिना बताए घर से बाहर गई थी जिसके बाद वापस नहीं लौटी , रिश्तेदारी आदि जगहों पर काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। कमलेश का आरोप है कि उसकी पुत्री को गांव के अरुण यादव , अतर सिंह व कपिल यादव ने गायब किया है । पीड़ित के मुताबिक उसकी पुत्री नकदी व जेवर लिए हुए है । अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।