परिवार परामर्श केंद्र की पहल सफल, काउंसलिंग के बाद दो दंपति साथ रहने को तैयार

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र लगातार पारिवारिक विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को केंद्र में काउंसलिंग के दौरान दो दंपति आपसी मतभेद और मनमुटाव को भुलाकर फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए। प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह, काउंसलर सदस्य रेखा सरोज और सुरेश जयसवाल ने दोनों पक्षों की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और मध्यस्थता के माध्यम से उन्हें समझाया। प्रयासों के बाद दोनों दंपतियों के बीच आपसी सहमति बन सकी और उन्होंने साथ मिलकर अपना जीवन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। परामर्श केंद्र की इस सफलता को लेकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सौहार्द और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं। मौके पर सहयोग के लिए महिला आरक्षी यशस्वी शर्मा और अनीता मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *