विधायक ऊषा मौर्य ने स्वयं घर–घर पहुँचकर भरवाए वोटर फार्म

हुसैनगंज विधानसभा में एसआईआर जागरुकता अभियान तेज
FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की विधायक ऊषा मौर्य ने ऐरायां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मंडवा तथा उमरपुर गौती (काजीपुर) पहुँचकर मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को फार्म भरवाकर यह संदेश दिया कि हर मतदाता का नाम सुरक्षित रहे, इसके लिए सही व समय पर एसआईआर फॉर्म भरना बेहद जरूरी है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और एसआईआर से जुड़ी समस्याओं व सवालों को भी साझा किया, जिनका तत्काल समाधान किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीएलओ सुबोध कुमार, मृदुल कुशवाहा, विकल्प मौर्य, नरेंद्र सिंह, अमित कुमार, इरफान अहमद, प्रधान मोहम्मद उमर, मुस्ताक अहमद, पीर बक्स, आसाराम, सुघर सिंह यादव, सोनू मौर्य, बलराम यादव, कमर अली, अंसार, रईस अंसारी, लड्डन, छेद्दू पासवान, अबरार, मुन्ना, ग़ालिब रज़ा, रामसुमेर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *